करपी: शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड के विरोध में करपी में निकाला गया कैंडल मार्च
Karpi, Arwal | Jan 23, 2026 पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत यौन उत्पीड़न के आरोपों के विरोध में अरवल जिले के करपी प्रखंड अंतर्गत तेलपा बाजार में शुक्रवार की शाम 6 बजे कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में शामिल महिला-पुरुष, युवा और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लिए दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की।