चौथ का बरवाड़ा: ईसरदा में बजरी खनन को लेकर जाम व पथराव करने के मामले में पुलिस ने पूर्व सरपंच सहित 9 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के ईसरदा कस्बे में दो दिन पहले बजरी कारण को लेकर जाम करने एवं पथराव के मामले में पुलिस ने पूर्व सरपंच सरिता विधूड़ी सहित 9 लोगों के खिलाफ राज कार्य में बाधा एवं अन्य धारा में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी हीरालाल मीणा ने बताया कि मामले को लेकर मंगलवार को शाम 5:00 बजे कार्रवाई की गई।