चितरंगी: जिले में बाल विवाह रोकने के लिए कलेक्टर ने गठित की समिति, विभिन्न अधिकारी किए गए शामिल
अक्षय तृतीया तिथि पर 10 मई को एवं अन्य विवाह मुहूर्त पर बाल विवाह रोकने के लिए कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला जी ने टीम गठित किया है जिसमें जिले के सभी एसडीम, जनपद सीईओ,बीएमओ एसडीओपी,पुलिस बीईओ एवं समस्त आईसीडीएस के परियोजना अधिकारीयो को शामिल किया गया वही इस रोकथाम के लिए सूचनातंत्र का भी गठन किया गया है।