बांसवाड़ा: MG अस्पताल के शिशु वार्ड में हंगामा: ड्यूटी पर शराब पीकर परिजनों से बदसलूकी करने वाले कर्मचारी को घर भेजा गया
सांसद प्रत्याशी अरविंद सीता डामोर ने बताया कि ड्यूटी के दौरान राजु हरिजन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने शराब पी रखी थी और वह मासूम बच्चों के साथ मौजूद परिजनों से गाली-गलौज करने लगा।परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना वहां तैनात नर्सिंग ऑफिसर को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नर्सिंग ऑफिसर तुरंत मौके पर पहुंचे और कर्मचारी की स्थिति देख उसे जमकर फटकार लगाई।