भेवली गांव में 22 वर्षीय रामकरन कुशवाहा ने पारिवारिक कलह के चलते घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।करीब डेढ़ साल पहले उसने सिकठिया गांव की राधा से प्रेम विवाह किया था। उनकी चार महीने की एक बेटी भी है, जिसका नाम काव्या है। थाना प्रभारी ने शुक्रवार रात 9 बजे बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।