एटा: मैक्स पिकअप का एक्सल टूट जाने से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी चार लोग गंभीर घायल होने की सूचना
Etah, Etah | May 21, 2024 तहसील सदर क्षेत्र के अंतर्गत एटा सकीट रोड पर यह हादसा हुआ है। जहां पर नवोदय विद्यालय के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मैक्स पिकअप का एक्सल टूट गया। वही एक्सल टूट जाने से मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में चार लोगों के गंभीर घायल होने की सूचना है