गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह नगर इकाई ने महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस की जयंती मनाई
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह नगर इकाई ने रविवार को 12 बजे महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस की जयंती मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जेसी बोस चौक में स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और माल्यार्पण किया। नगर मंत्री नीरज चौधरी ने कहा कि जगदीश चंद्र बोस एक महान वैज्ञानिक थे जिन्होंने रेडियो और माइक्रोवेव ऑप्टिक्स में महत्वपूर्ण योगदान दिया।