गिरिडीह: डॉ. जगदीश चंद्र बोस जी की जयंती पर भैया जी फाउंडेशन द्वारा दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
डॉ जगदीश चंद्र बोस जी की जयंती पर रविवार को 1 बजे से भईया जी फाउंडेशन के बैनर तले जीत फ्री फिजिकल एकेडमी द्वारा +2 High school ग्राउंड मे 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें लड़कियों के प्रथम स्थान में तनु कुमारी, द्वितीय स्थान नंदनी कुमारी एवं तृतीय स्थान में सिमरन कुमारी रही।