खेजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम हथौज में तालाब की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने गई राजस्व एवं पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने सात नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेश के अनुपालन में की जा रही थी।