गोपालगंज: यातायात डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने पोस्ट ऑफिस चौक सहित पूरे शहर में चलाया वाहन जांच अभियान, ₹1.20 लाख जुर्माना वसूला
शहर के पोस्ट ऑफिस चौक सहित पूरे शहर में पुलिस ने यातायात डीएसपी मिश्रा सोमेश के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट के चलने वाले बाइक चालक व बिना सीट बेल्ट के चलने वाले कार चालकों से 120000 रुपए जुर्माना वसूला गया।