महासमुंद: महासमुंद जिले में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 30 केंद्रों पर 7,176 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026 27 हेतु कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन आज 13 दिसंबर को जिले में किया गया। परीक्षा का समय सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 तक निर्धारित था। जिले भर में बनाए गए 30 परीक्षा केंद्रों में कुल 7,176 पंजीकृत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा को लेकर व्यापक व्यवस्थाएं की