कटनी नगर: कटनी में जनकल्याण पर्व का आयोजन, 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक चलेगा अभियान
कटनी के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रविवार को आयोजित की गई बैठक में 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत मनाए जाने वाले जनकल्याण पर्व को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के वार्डों में शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।