मथुरा: जिला कारागार में बंद भाइयों को बहनों ने बांधी राखी, जेल प्रशासन ने किए खास इंतजाम
शनिवार को पूरे देश मैं रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तो वही मथुरा के जिला जेल में भी बंद कैदियों के लिए प्रशासन ने बहनों के लिए इंतजाम किए बड़ी संख्या में पहुंची बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधी राखी बांधते वक्त बहन भाई भावुक हो गए और आंसू झलक पड़े भाइयों ने बहनों को वचन दिया कि वह अपराध की दुनिया छोड़ जल्दी ही बाहर आएंगे