चुरचु: लालबंगला चरही में एकलव्य द जीनियस माइंड स्कूल में जन्माष्टमी पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एकलव्य द जीनियस माइंड स्कूल लालबंगला चरही में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीकृष्ण और राधा के संग गोपियों के रूप में बच्चों ने मन मोह लिया। सभी वर्ग के बच्चों का अलग अलग समूह में प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी अपने घरों से श्रीकृष्ण, राधा और गोपियों के वेश धारण कर विद्यालय पहुंचे।