इकदिल नेशनल हाइवे पर सोमवार शाम पांच बजे परमानन्द आश्रम के सामने इटावा से आ रहे विक्की सवार दो दोस्तों को तेज रफ्तार कार पीछे से टक्कर मार भाग गई। जिससे विक्की सवार हाईवे पर गिरकर घायल हो गए। दोनों घायलों की पहचान रामचरण 25 निवासी डेरा शहजाद पुर मुरैथा एवं धीरू क़े रूप मे हुई, राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को सरकारी जीप से जिला अस्पताल भिजवाया।