मंदसौर: कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में कहा, जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से पुरानी जल संरचनाओं का होगा जीर्णोद्धार
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में जल गंगा संवर्धन अभियान के संबंध में एक विशेष बैठक सभी जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलेक्टट सभागार में आयोजित की गई। कलेक्टर ने अभियान के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि यह अभियान 5 जून से 16 जून तक प्रति वर्ष चलेगा। अभियान के माध्यम से जितनी भी पुरानी जल संरचना है। उनका जिर्णोद्धार किया जाए।