रुधौली विधानसभा क्षेत्र के मथुरापुर जोन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राम ललित चौधरी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर उपस्थित रहे। नेताओं ने पार्टी की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए संगठन को मजबूत करने और समाज के सभी वर्गों को भागीदारी देने पर जोर दिया