सुल्तानपुर: पूर्व सांसद मेनका संजय गांधी ने सपा सांसद राम भुआल निषाद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका
*सुल्तानपुर की पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में सुलतानपुर के सपा सांसद रामभुआल निषाद के निर्वाचन को रद्द करने के लिए याचिका दाखिल की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी का आरोप है कि सपा सांसद राम भुआल निषाद के खिलाफ 12 आपराधिक मामले चल रहे हैं जबकि चुनावी हलफनामें आठ मामलों की ही जानकारी दी गई है।