पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस, 'कंबल वाले किशोर' की सच्चाई सामने आई
जदयू कार्यालय में गुरुवार दोपहर करीब 2:15 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने जन सुराज पार्टी और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को लेकर एक पोस्टर जारी किया। मौके पर उन्होंने प्रशांत किशोर की पार्टी और पार्टी के कोषाध्यक्ष को लेकर कई सवाल खड़े किए।