राजसमंद: पुलिस ने 10 दिन में सुलझाई जटिल गुत्थी, राजसमंद शेरसिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी राम सिंह न्यायिक हिरासत में
राजसमंदः राजसमंद पुलिस ने खाखरमाला निवासी शेरसिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी राम सिंह को आज न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या में प्रयुक्त हथियार और वाहन सहित अन्य महत्वपूर्ण सबूतों को जब्त कर लिया है।