लवकुशनगर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव निवासी हरिमोहन अहिरवार (22) की शनिवार रात अज्ञात दवा के सेवन से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हरिमोहन मानसिक रूप से अस्वस्थ था। परिजनों के अनुसार, हरिमोहन ने शनिवार रात करीब 9 बजे किसी अज्ञात दवा का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तत्काल छतरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज क