टी-20 विश्वकप का फाइनल मैच रविवार को भारत व न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। जिसमें भारत न्यूजीलैंड को हराकर विश्व विजेता बना। मैच के दौरान नगर की सड़कें जहां सूनी हो गईं, वहीं नगर के पकड़ी पेड़ के पास क्रिकेट प्रेमी व राधे राधे कास्मेटिक स्टोर संचालक अमित साहू ने क्रिकेट प्रेमियों को सार्वजनिक रूप से मैच देखने के लिए प्रोजेक्टर पर प्रसारण कराया।