मऊ: बसारत पुर गांव में जहरीली ताड़ी पीने से चली गई थी मासूम की जान, कोपागंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कोपागंज थाना के बसारतपुर गांव निवासी 2 वर्षीय बालक के मौत का जिम्मेदार सतिराम को कोपागंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं यह मामला 27 जून 2023 की सुबह पेड़ से ताड़ी उतारने के बाद सतिराम गांव की ही कुछ लोगो को ताड़ी पिलाई, इसी दौरान गांव के ही अजीत का 2 वर्षीय पुत्र आरुष भी वहां आ गया फिर आरोपी ने बच्चे को भी ताड़ी दे दी और वह पी लिया। और उसकी मौत हो गई थी।