शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत माधव होटल के पीछे मंगलवार शाम लगभग चार बजे गैस पाइप लगाने को लेकर मारपीट हो गई। वहीं इस घटना में मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में मऊ सदर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया।