मधेपुरा जिले के बिहारीगंज में बिजली चोरी के खिलाफ बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।कनीय विद्युत अभियंता विश्वनाथ कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर कई घरों में जांच की गई। जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है उनमें योगेंद्र राम, अजय राम, अनिल राम, रेशमा देवी, पप्पू कुमार पोद्दार, कुंदन सिंह समेत एलटी लाइन से अवैध रूप से बिजली उपयोग करते आठ लोगों को पकड़ा गया।