हरदोई: शहर के सांडी मार्ग पर नृसिंह मंदिर के पास तार गिरने से किशोर की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
Hardoi, Hardoi | Oct 15, 2025 साण्डी रोड पर नृसिंह मंदिर के पास हनुमान मंदिर है,बावन निवासी कुलदीप मिश्रा जोकि शहर के मोहल्ला आज़ाद नगर में किराए पर रहते है,मंदिर के पुजारी है। मंगलवार शाम करीब 7 बजे को मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ थी,अंदर सुंदर कांड हो रहा था,बाहर पुजारी कुलदीप मिश्रा का 14 वर्षीय पुत्र कार्तिकेय मिश्रा श्रद्धालुओं का प्रसाद चढ़ा रहा था,उसी बीच बिजली का तार गिर पड़ा।