मोहनिया: भरखर गांव के पास ई-रिक्शा पलटने से चार लोग घायल, सभी को लाया गया अनुमंडल अस्पताल मोहनिया
Mohania, Kaimur | Dec 28, 2024 कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के भरखर गांव के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ई-रिक्शा में सवार चार लोग घायल हो गए । सभी घायलों को ग्रामीणों द्वारा उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया।