केिशनपुर: भयंकर बाढ़ में कोशी में घर विलीन, लोग सरकार की मदद की आस में
किशनपुर प्रखंड क्षेत्र के कोशी तटबंध के अंदर दो माह पहले आए भयंकर बाढ़ में लोगों में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया था। कितनो आदमी का तो बना आशियाना कोशी में विलीन हो गया कुछ आदमी का बना आशियाना वैसे ही अपने स्थान पर ही गिर गया जो अभी तक नहीं बन सका है। ऐसा ही मामला नौआबाखर पंचायत के वार्ड नंबर 15 खाप टोला में देखने को मिला।