पिछोर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम नगरेला में सोमवार दोपहर लगभग 3:00 बजे एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। ग्रामीण आदिवासी लोगों ने एक साथ कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया। क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर इन सभी लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।