मिर्ज़ापुर: रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिले रेल यात्री को 11 घंटे बाद भी नहीं आया होश, मंडलीय अस्पताल में पत्नी ने कहा- हालत ठीक नहीं
कोलकाता से मिर्जापुर लौट रहे रेलयात्री को 11 घंटे बाद भी होश नहीं आया। मंडलीय अस्पताल में पत्नी ने कहा की हालत ठीक नहीं है। बताया कि वह भदोही के ज्ञानपुर की रहने वाली है। उनके पति कोलकाता में कपड़े का व्यवसाय करते हैं। पति सतीश दुबे घर लौट रहे थे। जीआरपी पुलिस ने बेहोश मिलने की सूचना दी थी।