हुज़ूर: मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में बरी होने के बाद भोपाल पहुंची साध्वी प्रज्ञा, कहा- कांग्रेस ने हमेशा हिंदुओं को कुचला
Huzur, Bhopal | Aug 3, 2025 बहुचर्चित मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में बरी होने के बाद पहली बार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल पहुंची। उनके बंगले में ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह का नाम लेना भी खराब है। मुझे फंसाया गया।