बारा: जसरा ब्लाक सभागार में आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण व शिलान्यास, नियुक्ति पत्र किए गए वितरित
Bara, Allahabad | Mar 30, 2026 बारा तहसील अंतर्गत जसरा ब्लॉक के सभागार में आज सोमवार दोपहर 12:00 के आसपास आंगनबाड़ी केंद्रों के लोकार्पण व शिलान्यास के साथ नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी रही और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। अतिथियों ने संयुक्त रूप से केंद्रों का शुभारंभ कर चयनित कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।