मोतिहारी: महात्मा गांधी प्रेक्षागृह मे शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान सह नवनियुक्त शिक्षकों के एकदिवसीय उन्मुखी कार्यक्रम हुआ आयोजित
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान सह नवनियुक्त शिक्षकों के एक दिवसीय उन्मुखी कार्यक्रम का आयोजन मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह में किया गया । कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त,एसडीएम सदर तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रजवल्लन कर किया गया |