मोकामा: मारांची थाना के कसहा दियारा से एक युवक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार
Mokameh, Patna | Mar 31, 2026 मोकामा के मारांची थाना क्षेत्र के सीतापुर ग्राम कसहा दियारा से पुलिस ने एक युवक को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। एसडीपीओ बाढ़ 1 ने मंगलवार लगभग 2 बजे बताया कि मोकामा थानाध्यक्ष अवधेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि मारांची थानांतर्गत सीतापुर गांव के कसहा दियारा में कुछ लोग हल्ला हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने मौके से एक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया।