बीना: मस्जिद वार्ड में मकान की छत से पकड़ा गया युवक, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंपा
Bina, Sagar | Nov 11, 2025 घटना मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे की है। मस्जिद वार्ड निवासी नफीस खान के घर की छत से अजीबोगरीब आवाजें आ रही थीं। परिजनों को शक हुआ तो वे छत पर पहुंचे। वहां उन्हें एक अज्ञात युवक छिपा हुआ मिला। पकड़ने की कोशिश में युवक ने पत्थर से हमला करने की कोशिश की, लेकिन मकान मालिक नफीस खान और स्थानीय लोगों ने मिलकर उसे दबोच लिया और तुरंत डायल 112 को सूचना दी गई।