जीरन: ग्राम चल्दू से श्री सांवलिया सेठ के लिए पैदल यात्रा हुई रवाना
Jiran, Neemuch | Sep 22, 2024 ग्राम चल्दू से पैदल यात्रा का जत्था शनिवार को रवाना हुआ। इस दो दिवसीय पैदल यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखा गया। पैदल यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं ने पंजीयन कराया था जिसका पंजीयन समिति के द्वारा किया। श्री सांवरिया सेठ मित्र मंडल चल्दू के द्वारा यह तीसरी पैदल यात्रा निकाली गई है जो पारंपरिक पूजा अर्चना के साथ प्रारम्भ हुई।