रायबरेली: अमावा विकासखंड में हरे पेड़ों की कटान पर रोक नहीं लग पा रही, जिम्मेदार बने अनजान, ग्रामीणों में आक्रोश
21 नवंबर बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे अवैध रूप से की गई हरे पेड़ों के कटान के वीडियो सामने आए है। जिसमें देखा जा सकता है, कि सुबह से ही काटन माफिया सक्रिय दिखाई पड़ रहे है। क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारी अपने घरों अथवा कार्यालय में बैठकर जिम्मेदारी निभा रहे है। और ग्रामीणों में हरे पेड़ों की कटान का आक्रोश प्राप्त है।अमावा ब्लॉक के दर्जनों गांव मे लगातार कटान जारी।