रायबरेली: खगिया खेड़ा के पास अनियंत्रित डंपर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
20 नवंबर बुधवार रात्रि 9:00 बजे गुरबक्श गंज की तरफ जा रहे, एक ई रिक्शा को बछरावां की ओर जा रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। डंपर चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। राहगीरों के द्वारा घायल ई रिक्शा चालक को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।