भिवाड़ी पुलिस ने क्षेत्र में गुंडागर्दी और घर में घुसकर मारपीट के आरोपीय रवि दायमा को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सचिन शर्मा ने सोमवार शाम 5:00 बजे बताया कि 7 नवंबर को मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में सीमा देवी ने रवि दायमा, राज, जसवीर और सुरेंद्र सहित चार-पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।