लालगंज विकास खंड क्षेत्र के लहंगपुर में स्थित बीआरसी सभागार में मंगलवार 11:00 बजे दिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी ने दिव्यांग बच्चों से संबंधित प्रशिक्षण दिया। जबकि थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने साइबर अपराध से संबंधित जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबरों को बताया।