झाझा: तेतरियाटॉड गांव के मोड़ पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार शिक्षक की हालत गंभीर
Jhajha, Jamui | Jan 17, 2025 झाझा प्रखंड क्षेत्र के हथिया पंचायत अंतर्गत तेतरियाटॉड गांव के मोड़ पर शुक्रवार की शाम 4 बजे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।इस घटना में बाइक चला रहे शिक्षक गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए झाझा रेफ़रल अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायल शिक्षक की पहचान तेतरियाटॉड गांव निवासी छोटेलाल रावत के रूप में हुई है।