सक्ती जिले के डभरा व्यवहार न्यायालय में आज वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जहां आपसी समझौते के माध्यम से बड़ी संख्या में पुराने और लंबित प्रकरणों का निपटारा किया गया। लोक अदालत से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। डभरा सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित इस राष्ट्रीय लोक अदालत में 100 से अधिक प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया।