चौरीचौरा: केडीआरटी स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक पीजी कालेज डुमरी खास के तत्वाधान मे राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनो इकाईयों के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन की शुरुआत देवी सरस्वती और गुरुदेव की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर किया गया। योगाचार्य समीर जॉली और नवीन पाठक ने योगा, शुदर्शन क्रिया और ध्यान कराया गया।