लहरपुर: लहरपुर नगर के जोशी तालचुंगी मुख्य मार्ग पर सीएचसी जाने वाले मार्ग के बगल में बनी मस्जिद को बुलडोजर से किया गया जमीदोज
लहरपुर नगर जोशीताल चुंगी स्थित मस्जिद गाटा संख्या 247 रकबा 0.2430 ग्राम नयागांव बेहटी जिसका निर्माण लगभग 12 वर्ष पूर्व किया गया था उसे सोमवार सुबह भारी पुलिस बल की उपस्थिति में बुलडोजर की सहायता से जमींदोज कर दिया गया। मस्जिद पर कारवाई से पहले नगर के सभी मुख्य मार्गो, स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर मस्जिद जाने वाले सभी मार्गों को पुलिस बल लगाकर रोक दिया गया।