बेगूसराय: मनसेरपुर वार्ड-3 के वार्ड पार्षद ने DM कार्यालय के पास आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिस ने लिया हिरासत में
बलिया थाना क्षेत्र के मनसेरपुर वार्ड 3 के वार्ड पार्षद विनोद कुमार ने गैर मजरुआ जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं किए जाने के आक्रोश में डीएम कार्यालय के समीप आत्मदाह करने का प्रयास किया. हालांकि पुलिस ने आत्मदाह नहीं करने दिया और उसे अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस संबंध में विनोद कुमार ने कहा कि गैर मजरूवा जमीन प्रशासन अतिक्रमण मुक्त नहीं करा रही है.