बेगूसराय: 02 जुलाई को जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में होगा जॉब कैम्प, तैयारी पूरी
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में 02 जुलाई को जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा. जहां 50 पदों पर बहाली होगी. जॉब कैम्प की सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है. यह बातें जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने दी. उन्होंने बताया कि उक्त तिथि को सुबह 10:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा.