झाझा: बूढ़ीखार गांव के पास ग्रामीणों ने पीछा कर दो बकरी चोर को पकड़ा, पुलिस ने दोनो चोर को भेजा जेल
Jhajha, Jamui | Feb 2, 2026 झाझा थाना क्षेत्र के कर्मा पंचायत अंतर्गत सहिया गांव निवासी रोहित कुमार यादव ने सहयोगियों के साथ दो बकरी चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। रोहित ने बताया कि उनकी मां खेत में बकरी बांधकर काम कर रही थीं, तभी बाइक सवार दो लोग बकरी लेकर भागने लगे। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने पीछा कर बूढ़ीखार के पास दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान खुरीपरास गांव