वाराणसी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, पिता और पुत्र घायल, पुलिस जांच में जुटी
Sadar, Varanasi | Oct 20, 2024 बड़ागांव थाना क्षेत्र के पूरबपुर खानपट्टी के पास रविवार रात पौने नौ बजे के आसपास एक बड़ा दर्दनाक घटना घट गई है। जिसमें एक ही परिवार के चार लोग ट्रेन की चपेट में आ गए है, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ागांव पुलिस एवं जीआरपी मौके पर पहुंच गई।