बेतिया के लौरिया में टीएलएम मेला का आयोजन। लौरिया के साहू जैन हाई स्कूल परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेले में शिक्षकों ने अपनी रचनात्मकता, नवाचार और आधुनिक शिक्षण विधियों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जगदीश राम ने की।