हरदोई: गुरगुज्जा गांव के पास गुमशुदा व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, एक दिन पहले निकले थे घर से, पुलिस जांच में जुटी
Hardoi, Hardoi | Mar 30, 2026 हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरगुज्जा गांव के पास रविवार देर शाम एक व्यक्ति का शव भट्ठे के पीछे पड़ा मिला। मृतक की पहचान शंकरबक्श पुरवा निवासी रामशरण के रूप में हुई है, जो बीते शनिवार से लापता थे।आसपास के लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की।पुलिस को मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला।